Wednesday, January 2, 2013

चूरू में पारा शून्य 0

चूरू। कोहरे,धूप व बर्फीली हवाओं के कारण पिछले कई दिनों से तापमान में उठा-पटक जारी है। हिमालय की वादियों से चलने वाली बर्फीली हवाओं का अंचल में सीधे असर पड़ रहा है। दिन में धूप खिलने के बावजूद भी अंचलवासियों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। 


धूप होने से दिन में अधिकतम तापमान वृद्धि के बावजूद रात में चलने वाली हल्की बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान के लुढ़कने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री उछल कर 22.3 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सैल्सियस लुढ़क कर 0.7 डिग्री पर पर आ टिका। 

जमीं ओस की बूदें
मंगलवार रात चली मध्यम गति से बर्फीली हवाओं के कारण रात में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। छोटे वाहनों के बोनटों पर बर्फ की परत देखी गई। वहीं रेलिंगो पर ओस की बूंदे बर्फ बन गई। 

अस्पताल में बढ़े मौसमी मरीज
पिछले चार-पांच दिन से जारी कड़ाके की सर्दी के कारण अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 

सर्द हवाओं का सितम 
लाडनूं. न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते क्षेत्र में सर्दी का सितम बरकरार है। मंगलवार को दिनभर धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं ने इसका असर का नाकाफी कर दिया। सुबह चली सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों ने देर से बिस्तर छोडे। तेज सर्दी ने लोगों के साथ पशु-पक्षियों को भी प्रभावित किया। लोगों ने अलाव तापकर सर्दी दूर भगाने का प्रयास किया। शाम होते-होते सर्दी का असर अधिक बढ़ा तो बाजार सूने हो गए और लोग जल्दी घरों में जाकर दुबक गए। 

No comments:

Post a Comment